शाहजहांपुर। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार सुबह इंदिरा नगर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महापौर ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।