जिले में Farmer Registry अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर किसान पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी सर्वे अमीन एवं राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से सीधे संपर्क कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।अभियान की सतत निगरानी के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत अन्य अधिकारी लगे हैं।