#kullu गौ सेवा रक्षादल कुल्लू की टीम ने चलाया बेजुबानों का उपचार अभियान,
आज दिन भर बीमार व घायल गौवंश का किया इलाज :-शेरा नेगी
देसी चैनल कुल्लू
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं गौशालाओं में विशेष गौ-सेवा अभियान चलाकर बीमार, घायल तथा कीड़ों से संक्रमित गौवंश का सफल उपचार किया गया। अभियान के दौरान गौवंश को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और पशु चिकित्सक टीम की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
इस सेवा कार्य के लिए श्रीमती कमला कश्यप (वगीयादा) ने दवाइयों हेतु 3,000 रुपये तथा अमरनाथ भंडारी (कसोल) ने 4,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
अभियान में गौ सेवक कृष्ण नेगी, मीना कुमारी, छापे राम नेगी, सतीश राणा, कमलेश ठाकुर, टिकम राम, अजय शर्मा, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चंद्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चंद्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब किशन, हेम सिंह, मन्नत नेगी, नाथी देवी, सक्षम शर्मा, नीटू राम, राम राज महंत, चुनी महंत, मनीष नाग, गुलाब विष्ट, रोहित विष्ट तथा गिरिराज विष्ट सहित अनेक गौ सेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी दानदाताओं, गौ सेवकों और पशु चिकित्सक टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने समाज के लोगों से भी गौ संरक्षण और गौ सेवा के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन)
Kullu, Kullu | Jul 31, 2026