हिसुआ: हिसुआ गोलीकांड: पूर्व MLC रामबली सिंह ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, दूसरे दिन भी दुकानें बंद
Hisua, Nawada | Sep 2, 2026 हिसुआ के चंद्रवंशी नगर में मंगलवार को गोली मारकर हुई युवक प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की हत्या के बाद बुधवार को भी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिवार से मुलाकात करने चंद्रवंशी समाज के नेता और पूर्व एमएलसी रामबली सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी।