पनागर: बरेला पुलिस की कार्रवाई: शराब पिलाते पकड़ा गया आरोपी, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
थाना बरेला अंतर्गत पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक शुभम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जब पुलिस टीम कस्बा भ्रमण और अपराध पतासाजी पर थी, तब सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब दुकान के सामने टीन शेड में एक व्यक्ति लोगों को शराब परोस रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबं