बक्सर: बक्सर में बीपीएल का धूमधाम से आगाज, राजकुमार चौबे बोले - खेल से बनते हैं देश के भविष्य निर्माता
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 बक्सर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बालापुर में बालापुर प्रीमियर लीग बीपीएल प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।उद्घाटन के बाद श्री चौबे ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।