गुना नगर: एबी रोड पर सड़क के गड्ढों को लेकर अनोखा विरोध, सवर्ण आर्मी ने गड्ढों में चुना डालकर नगर प्रशासन को दी चेतावनी
गुना में एबी रोड पर मारुति शोरूम तिराहे से नानाखेड़ी मंडी तक जर्जर सड़क और गड्ढों से लोग परेशान है। 13 दिसंबर दोपहर को सवर्ण आर्मी ने करीब 150 गड्ढों में चुना डालकर मार्किंग की और अनोखा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने कहा, यह इलाका नगर पालिका क्षेत्र में आता है, कई बार लोगों के मांग रखने पर भी सड़क नहीं बनी। रोज दुर्घटनाएं हो रही है।