असंख्य लोगों का दिल का इलाज करने वाले रोहतक हरियाणा के सुप्रसिद्ध ह्रदयरोग चिकित्सक डॉक्टर आदित्य बत्रा का ह्रदय हमेशा के लिए थम गया....!
रोहतक
दिलों को धड़कन देने वाले रोहतक के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य बत्रा अब हमारे बीच नहीं रहे.. यह नियति का कितना मार्मिक और विडंबनापूर्ण सच है कि जो डॉक्टर न जाने कितने लोगों के दिलों को नई ज़िंदगी देते थे, आज उनका अपना हृदय हमेशा के लिए थम गया।