शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आरोपी को करनपुर पडरी के पास से किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आरोपी को करनपुर पडरी गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि बीती 29 तारीख को थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने थाने पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें वांछित आरोपी को आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।