लोनी: मौलाना आजाद नगर कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ FIR की दर्ज
Loni, Ghaziabad | Mar 28, 2024 मौलाना आजाद नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से पथराव हुए। पथराव में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कुछ लोग चोटिल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।