बागपत: एसपी बागपत ने पुलिस लाइन बागपत में जनपद के तीनों सर्किल के सीओ के साथ की समीक्षा बैठक
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे जनपद बागपत में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत एसपी बागपत द्वारा पुलिस लाइन बागपत में जनपद के तीनों सर्किल के सीओ के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गश्त व चेकिंग करने एवं महिला सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया।