हिरौंदी के पास ई-रिक्शा चालक से लूट, अज्ञात बदमाशों ने ₹23000 और मोबाइल छीना, चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
सतना सिद्धार्थ नगर निवासी महेंद्र साकेत ई रिक्शा से मझगवां जा रहा था । हिरौंदी के पास बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने ई रिक्शा रोककर चालक महेंद्र से ₹23000 नकद और मोबाइल छीनकर भाग गए । रविवार सुबह 1130 बजे पीड़ित ई रिक्शा चालक महेंद्र वापस सतना पहुंचा और सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।