जवाहर नगर निवासी विक्की चौधरी सड़क से जवाहर नगर गली नंबर 1 अपने घर जा रहा था । इलाके के दबंग मन्नू जाटव और रोहित जाटव ने रंजिश के चलते रास्ता रोककर और फरसा और राड से हमला कर दिया, जिससे विक्की लहूलुहान हो गया । परिजन घायल विक्की को सिटी कोतवाली ले गए, रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस विक्की को जिला अस्पताल लाकर दवा इलाज करा रही है ।