सिविल लाइन चौराहे पर मसाला डोसा ठेला मालिक नाबालिग बच्चों से खुलेआम कराता है काम, विभाग बेपरवाह
सिविल लाइन चौराहे मे डोसा ठेला लगाने वाला नाबालिग़ बच्चों से खुलेआम काम करता है और जिम्मेदार विभाग बेपरवाह बना हुआ है । डोसा ठेला मालिक केवल खाना देने की एवज मे नाबालिग़ बच्चों से न सिर्फ झूठी प्लेट साफ कराता है बल्कि वेटर का भी काम करता है । शनिवार रात 10 बजे सिविल लाइन चौराहे में खुलेआम नाबालिग़ बच्चे का शोषण होता देखा गया, लेकिन जिम्मेदार खामोश है ।