कायमगंज: कस्बा कायमगंज में हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार पुलिस सिपाही और राहगीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
कायमगंज के गांव रायपुर खास गनाई निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार परचून की दुकान से लौटने समय देर रात सड़क पार कर रहे थे इस दौरान कपिल थाने में तैनात पुलिस सिपाही सुरेंद्र कुमार अपनी बाइक से कायमगंज की ओर आ रहे थे।देवेंद्र कुमार सड़क पार कर रहे थे।इस दौरान बाइक टकरा गई।जिसमें सिपाही सुरेंद्र कुमार और देवेंद्र घायल हो गए।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।