देवघर: रौनियार वैश्य महासभा का जिला सम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
स्थानीय होटल सभागार में रौनियार वैश्य महासभा द्वारा जिला सम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार दोपहर 2:00 किया गया ।इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश संयोजक भीम प्रसाद के अलावा मौके पर समाज के सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में समाज के देवघर जिला के अलावे दुमका सहित दूसरे जिला के भी सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।