बैरसिया: जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Berasia, Bhopal | Jun 16, 2026 राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने निवास पर आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, राजस्व और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी |