हरदोई: सीओ सिटी अंकित मिश्र ने कूड़े के ढेर में लगी आग से दुकानों में आग लगने की पुष्टि की
Hardoi, Hardoi | May 22, 2026 सीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि दुकानों के पीछे कूड़े का ढेर लगा था उस ढेर में लगी आग की चिंगारी दुकानों तक पहुंच गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में 3 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।