हाथरस: जन्मदिन की पार्टी में एक महिला ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर पिया तेजाब, हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक महिला ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे में इलाका पुलिस को सूचना दी गई।