चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 पर काला पहाड़ गांव में खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर बाल-बाल बचा
Chachaura, Guna | Apr 25, 2026 गुना जिले में चाचौड़ा थाना की बीनागंज पुलिस चौकी के तहत NH 46 के काला पहाड़ गांव पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। 25 अप्रैल को सामने आए वायरल वीडियो में घटना बीती रात की बताई गई है। जिसमें एक आईसर ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, आईसर ट्रक आगे से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत है ड्राइवर सुरक्षित है। मौके पर 1033 एंबुलेंस और पुलिस पहुंची।