संदेश: नानसागर बालू घाट पर सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबने से पोकलेन ऑपरेटर की मौत, मची अफरा-तफरी
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नान सागर बालू घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोन नदी में डूबने से एक पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार पोकलेन ऑपरेटर बालू घाट पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह सोन नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सू