विदिशा नगर: विदिशा में करोड़ों का गोल्ड लोन घोटाला! फर्जी लोन और नकली सोने का खेल?
विदिशा में कथित करोड़ों रुपये के गोल्ड लोन घोटाले का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे कई पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन कराया गया, लेकिन रकम उन्हें नहीं मिली। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बैंक नोटिस आने के बाद उन्हें लोन की जानकारी लगी। मामले में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।