नावकोठी: रजाकपुर में पूर्व सांसद भोला सिंह की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में पूर्व सांसद भोला सिंह की आठवीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें राजनीति का ध्रुव तारा बताया। इस अवसर पर उनकी आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।