कानपुर: स्वरूप नगर तितली चौराहा स्थित परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त
स्वरूप नगर तितली चौराहा स्थित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जनपद में तीन फेस में सीएम ग्रिड के अंतर्गत परियोजनाएं संचालित है, जिसमें प्रथम फेस में 05 परियोजनाएँ जिसकी (लंबाई 16.66 किमी, लागत लगभग ₹150 करोड़), की है जो कि तितली चौराहे से प्रारंभ हुई है ।