कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मी के घर का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात की हुई चोरी सीसीटीवी में आया संदिग्धव्यक्ति
बर्रा थानाक्षेत्र में फैक्ट्रीकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय फैक्ट्रीकर्मी अपने नाती के छठी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार संग गए थे। गुरुवार सुबह 11 बजे घर पहुंचने पर मेनगेट खुला मिला। लॉकर टूटा था और गृहस्थी का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें एक संदिग्ध आया