कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार की शाम अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई शाम करीब 5 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान गांव के समीप नदी किनारे से 5 लीटर देसी शराब लावारिस हालत में बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। हालांकि, मौके से शराब कारोबारी फरार हो गया।