इटावा: मिश्री टोला तिराहा पर दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को लहूलुहान कर किया मारपीट, पुलिस जाँच में जुटी
Etawah, Etawah | Jun 12, 2026 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जटपुरा के रहने वाले रोहित पुत्र मोहन को मिश्री टोला तिराहा पर दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार रात मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी वहीं पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजकर उसका मेड़िकल परीक्षण करवाते हुए शुक्रवार की सुबह 10 बजे दबंगों की तलाश सुरु की।