कानपुर: चुन्नीगंज मे बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाकर डीएम ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ
राजकीय बालिका विद्यालय, चुन्नीगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मंगलवार 10 बजे जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी और बच्चों से संवाद किया।