कानपुर: कानपुर सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टरों ने परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर के कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कानपुर सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टरों ने मंगलवार 1 बजे परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कंडक्टरों ने मांग को लेकर जानकारी दी कि,बसें बंद होने के बाद उनकी नौकरी को बहाल किया जाए। उनकी भर्तियां रोडवेज से हुई थी, लेकिन उन लोगों को सीएनजी बसों में भेज दिया गया था। सीएनजी बसों की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार ने गाड़ियां नहीं दी।