कानपुर: कानपुर के ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल में तंजीम खुद्दाम आज़मीने कमेटी ने हज यात्रियों के लिए टीकाकरण का आयोजन किया
हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर कानपुर के ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल में तंजीम खुद्दाम आज़मीने कमेटी ने मंगलवार को 9 बजे से हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश्वर एवं डॉ. मोहम्मद आसिफ़ के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम ने कुल 322 आज़मीने हज का टीकाकरण किया तथा पोलियो ड्रॉप की खुराक पिलाई गई।