बिजनौर: चांदपुर पुलिस ने नासिर हत्याकांड में फरार अभियुक्त शारिब को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब 11:00 बजे चांदपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नासिर हत्याकांड में फरार शारीब को गिरफ्तार कर लिया है। शारीब ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नासिर की हत्या कर दी थी। और शव को एक प्लॉट में फेंक दिया था। वारदात 5 अगस्त 2024 को की गई थी। तब से शारीब फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।