बांका: असौता गांव: दुकानदार ने महिला के खाते से अवैध रूप से ₹6900 निकाले, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Apr 10, 2026 असौता गांव में महिला तारा देवी के बचत खाता से गांव के ही एक दुकानदार रंजीत साह के द्वारा 6900 की अवैध निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी महिला को तब हुई जब उन्होंने अपना बचत खाता अपडेट कराया। घटना के बाद महिला पहले तो शिकायत करते हुए पैसे की डिमांड की। दुकानदार ने पैसे नहीं दिए तो महिला शुक्रवार की दोपहर बाद 1 बजे थाना पहुंचकर शिकायत किया है।