अंबाह: NSUI जिला अध्यक्ष रोहित बंटी गुधैनिया का अम्बाह में पहली बार पहुंचने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
Ambah, Morena | Jul 23, 2026 अम्बाह। NSUI के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रोहित बंटी गुधैनिया का पहली बार गृह नगर अम्बाह आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण किया गया। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना, कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया