दुधि: रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव में मंगलवार को होगा मतदान, अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में
रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में मतदान कराया जाएगा। प्रशासन और चुनाव समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यापारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिंदु गिरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।