डुमरांव: उद्घाटन के 96 घंटे में ही पुल टूटने पर डुमरांव के पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा: कहा-भ्रष्टाचार के टीले पर बैठी है सरकार
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 अपने उद्घाटन के 96 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज पुल का एक स्लैब शुक्रवार सुबह धंस गया। इस मामले पर जिले की सियासत गरमा गई है। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने इस मामले पर सरकार को घेरते हुए शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के टीले पर बैठी है।