फतुहा: फतुहा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी छिनी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 12 मत
Fatwah, Patna | Apr 1, 2026 फतुहा प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार की कुर्सी चली गयी है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 18 में से 12 मत पड़े,अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के लिए पर्यवेक्षक भूमि सुधार उपसमाहर्ता अभिलाष सिन्हा मौजूद रही हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा ने बताया किया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है।