दरभंगा जिले के भठियारीसराय में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी गई है। यह भूख हड़ताल जिले में हुई मनीषा एवं कश्यप की दोहरी मौत, निजी विद्यालयों की मनमानी, शिक्षा माफिया और पुलिस-प्रशासन की घोर लापरवाही को लेकर किया गया। यह जानकारी मंगलवार की शाम 2.30 बजे दी गई।