अनूपपुर: जिले में मौसम बदला: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से राहत
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार दोपहर अचानक घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ करीब 15–20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी रहा।बारिश से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले एक-दो दिनों तक बारिश होगी।