लखनऊ के महिंगवा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से युवक अमित की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को पहाड़पुर-कुम्भरावा रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।