बक्सर: डीएम ने जिले में गर्मी को देखते हुए 8 जून तक विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित करने का अधिकारियों को दिया निर्देश.
Buxar, Buxar | May 30, 2024 बक्सर जिलांतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में तीस मई से आठ जून तक शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दिया गया है. डीएम ने पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को अपने स्तर से इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.