बक्सर: धनसोई में चिराग पासवान की सभा को लेकर सुरक्षा रहा सख्त
Buxar, Buxar | May 30, 2024 बुधवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र के धनसोई में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। सभा स्थल समेत के आस-पास के क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई। हेलिपैड के आस-पास के इलाकों में पुलिस बलों के जवान को तैनात कर दिया गया था। वहीं बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा।