अमानगंज: केन-बेतवा लिंक परियोजना: जमींदोज हुआ मझोली गांव, उजड़ गई आदिवासियों की बस्ती
Amanganj, Panna | Jun 20, 2026 पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पन्ना जिले का मझोली गांव अब लगभग पूरी तरह इतिहास बन चुका है। परियोजना के कारण आदिवासी परिवारों का विस्थापन होने के बाद गांव के सभी मकानों को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से ढहा दिया गया। कभी बच्चों की किलकारियों और ग्रामीण जीवन की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला यह गांव आज सन्नाटे में डूबा नजर आ रहा है।