चायल: महुआ बिनते दिखे स्कूली बच्चे, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरखास का मामला
नेवादा ब्लॉक के पूरखास ग्राम सभा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हुईं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्राप्त एक वीडियो में बच्चे विद्यालय परिसर में महुआ बिनते नजर आए, जिससे पढ़ाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा बृजेश सिंह ने कहा जल्द होगी जांच और होगी कार्रवाई!