रामगढ़: रामगढ़ में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम की तैयारी पूरी, 21 नवंबर को बेड़मा बभंडी में लगेगा शिविर
रामगढ प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां सरकार की योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।