देहरादून: SSP अजय सिंह ने पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि देहरादून में यह परीक्षा 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है।