कतरू बिगहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी में 40 लीटर चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज महिला फरार
परबलपुर थाना पुलिस ने कतरू बिगहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर चालीस लीटर चुलाई शराब बरामद किया और इस दौरान धंधेबाज महिला फरार हो गयी. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि फरार धंधेबाज महिला धर्मशीला देवी है और इसके पूर्व भी उसके विरूद्ध शराब मामले में दो केस दर्ज है.