परबलपुर बाजार से नशे में धुत एक युवक को परबलपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने परबलपुर बाजार से नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक परबलपुर बाजार निवासी प्रमोद साव का पुत्र रोहित राज है. मेडिकल जांच के दौरान गिरफ्तार इस युवक द्धारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.