बक्सर: नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर मोबाइल की छिनैती के दौरान पकड़े गए बदमाश.
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 मोबाइल की छिनैती कर भागने के दौरान बाइक सवार दो बदमाश ज्योति प्रकाश चौक से पकडे गए है. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने उसके पास से छिना गया मोबाइल बरामद कर पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जाने वालों की पहचान शिवपुरी के गोविंद कुमार पांडेय एवं मारुति कॉलोनी निवासी रितेश ओझा के रूप में हुई है.