सोलन: पुलिस थाना परवाणु में मारपीट करने का 2 लोगों पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच
Solan, Solan | Sep 28, 2025 पुलिस थाना परवाणु में गांव प्राथा निवासी देवराज ने शिकायत दी है कि जब यह अपने खेत से घर जा रहा था तो प्राथा निवासी यशपाल और नरेश रास्ते में आए और इसके साथ मारपीट करने लगे जब उसने मारपीट करने का कारण पूछा तो उन्होंने इसे मारने की धमकियां दी। वहीं यशपाल और नरेश से इसे इसके भाई धर्मपाल ने बचाया। वहीं अब इन लोगों से इसे वह इसके परिवार को खतरा बना हुआ है।