सोलन: रविवार को सोलन सब्जी मंडी में भारी मात्रा में पहुंची लहसुन की खेप, किसानों को ₹70 से ₹115 प्रति किलो तक मिले दाम
Solan, Solan | Sep 28, 2025 रविवार को भारी मात्रा में सोलन सब्जी मंडी में लहसुन की खेप पहुंची है। आज मंडी में सोलन, सिरमौर, शिमला और कुल्लू से लहसुन की खेप मंडी में पहुंची है। साउथ की मंडियों में डिमांड बढ़ने से अब किसान स्टोर किया हुआ लहसुन मंडी में लेकर आ रहे हैं। आढ़ती हेमंत साहनी ने बताया कि आज लहसुन के किसानों को ग्रेडिंग के हिसाब से ₹70 से ₹115 प्रति किलो तक दाम मिले है।